IND vs AUS 2nd ODI Live : भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा वनडे मैच एडिलेड ओवल में खेला जा रहा है, जहां ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला लिया है। ऐसे में भारतीय टीम को पहले बल्लेबाज़ी करनी होगी। बता दें कि टॉस जीतने के बाद ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मिचेल मार्श ने कहा, हम पहले गेंदबाज़ी करेंगे। यह वाकई बहुत अच्छा था। यहाँ खेलना सभी को पसंद है। यहाँ हमेशा शानदार दर्शक आते हैं।
ये भी पढ़ें: IND VS AUS : दूसरे वनडे में भी बारिश डालेगी ख़लल, मौसम को लेकर आया ये अपडेट
भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने भी टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाज़ी करने का ही फैसला लेने वाले थे। हालांकि उनका भाग्य ने साथ नहीं दिया। टॉस हारने के बाद शुभमन गिल ने कहा, हम भी पहले गेंदबाज़ी करते। पहले बल्लेबाज़ी करके खुशी हुई। बारिश में कभी भी आसानी नहीं होती। उम्मीद है आज कोई रुकावट नहीं आएगी।
Here is the #TeamIndia XI for the 2️⃣nd #AUSvIND ODI 👍
Updates ▶ https://t.co/aB0YqSCClq pic.twitter.com/IYWFmKJ5Wy
— BCCI (@BCCI) October 23, 2025
भारत उसी टीम के साथ खेल रहा है, जिसके पहले मैच में खेला था। बता दें कि पर्थ में खेले गए पहले वनडे मैच में बारिश विलेन बनी थी और 26-26 ओवर के मैच में टीम इंडिया को हार मिली थी।
भारतीय टीम को तीन मैचों की सीरीज़ में करो या मरो की जंग है। दूसरी ओर ऑस्ट्रेलिया की निगाहें वनडे सीरीज़ जीतने पर रहने वाली हैं। इस मैच में विराट कोहली और रोहित शर्मा के प्रदर्शन पर भी नजरें रहने वाली हैं, जो पहले मैच में फ्लॉप रहे थे। माना जा रहा है कि आज यहां भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच एक बड़ा ही रोमांचक मैच देखने को मिलेगा।
टीमें:
ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग इलेवन): मिशेल मार्श (कप्तान), ट्रैविस हेड, मैथ्यू शॉर्ट, मैट रेनशॉ, एलेक्स कैरी (विकेट कीपर), कूपर कोनोली, मिशेल ओवेन, जेवियर बार्टलेट, मिशेल स्टार्क, एडम ज़म्पा, जोश हेज़लवुड
भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेट कीपर), वाशिंगटन सुंदर, नितीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज