IND vs AUS, 1st T20I Live : ऑस्ट्रेलिया ने जीता टॉस, देखें पहले टी 20 की प्लेइंग इलेवन

IND vs AUS, 1st T20I Live: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी 20 सीरीज का आगाज आज से होने जा रहा है। दोनों टीमों के बीच पहला टी 20 मैच कैनबरा के मनुका ओवल में खेला जा रहा है। ख़बर लिखे जाने तक मुकाबले में टॉस हो गया था, जहां ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है।

कंगारू कप्तान मिचेल मार्श ने टॉस जीतने के बाद कहा, हम पहले गेंदबाज़ी करेंगे। यह एक अच्छी पिच है। मुझे लगता है कि जब भी हम कैनबरा आते हैं, तो यह हमेशा एक शानदार पिच, खूबसूरत मैदान होता है, और यहाँ दर्शकों की भीड़ उमड़ने वाली है, इसलिए मैं इसका बेसब्री से इंतज़ार कर रहा हूँ। साथ ही कहा कि, जैसा कि हम जानते हैं, भारत किसी कारण से दुनिया की नंबर एक रैंकिंग वाली टीम है, इसलिए मैं इस मुकाबले के लिए पूरी तरह तैयार हूँ।

सूर्यकुमार यादव ने टॉस गंवाने के बाद कहा, हम पहले बल्लेबाज़ी करना चाहते थे। मेरा मतलब है, यह एक अच्छा विकेट लग रहा है। और मैंने अपने विश्लेषकों से सुना है कि यहाँ ज़्यादा मैच नहीं खेले गए हैं। दूसरी पारी में यह धीमा हो सकता है। सूर्युकमार यादव ने प्लेइंग इलेवन का चयन करना बड़ा चुनौतीपूर्ण बताया है, उन्होंने कहा साथ कहा कि जो खिलाड़ी बाहर हैं वे हैं रिंकू सिंह, जितेश शर्मा, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप और नितीश हैं।

IND vs AUS, 1st T20I Live: भारत और ऑस्ट्रेलिया हेड टू हेड रिकॉर्ड
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अभी तक 32 टी 20 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेले गए हैं। इन मैचों में से टीम इंडिया ने जलवा दिखाते हुए 20 मुकाबले जीते हैं, जबकि ऑस्ट्रेलिया 11 मैच ही जीत सकी है। वहीं दोनों टीमों के बीच एक मुकाबला बेनतीजा रहा है।
टीमें:
ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग इलेवन): मिशेल मार्श (कप्तान), ट्रैविस हेड, जोश इंगलिस (विकेट कीपर), टिम डेविड, मिशेल ओवेन, मार्कस स्टोइनिस, जोश फिलिप, जेवियर बार्टलेट, नाथन एलिस, मैथ्यू कुहनेमैन, जोश हेज़लवुड
भारत (प्लेइंग इलेवन): अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेट कीपर), शिवम दुबे, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह

Leave a comment

पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया के जीत के हीरो