IND vs AUS 1st ODI Live : ऑस्ट्रेलिया ने जीता टॉस, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

IND vs AUS 1st ODI Live : भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज से तीन वनडे मैचों की सीरीज का आगाज होने जा रहा है। दोनों टीमों के बीच 19 अक्तूबर को पहला वनडे मैच पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में खेला जा रहा है। ख़बर लिखे जाने तक मुकाबले में टॉस हो गया था, जहां ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। ऐसे में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम की निगाहें बड़ा स्कोर खड़ा करने पर रहने वाली हैं।

आज यहां ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी मिचेल मार्श के हाथों में है, जबकि ऑस्ट्रेलिया का नेतृत्व शुभमन गिल कर रहे हैं। बता दें कि शुभमन गिल को हाल ही में वनडे की कप्तानी सौंपी गई है। ऐसे में यह दौरा उनके लिए काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है। इसके अलावा विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे दिग्गज बल्लेबाज लंबे वक्त के बाद मैदान पर उतर रहे हैं। इससे पहले ये दोनों ही खिलाड़ी चैंपियंस ट्रॉफी में जलवा दिखाते हए नजर आए थे। वहीं रोहित शर्मा अब शुभमन गिल की कप्तानी में खेलने वाले हैं।

IND vs AUS 1st ODI Live Streaming: भारत-ऑस्ट्रेलिया मैच कब-कहां और कैसे फ्री में देखें लाइव
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला वनडे मैच भारतीय समय के हिसाब से सुबह 9 बजे से खेला जाना है, जबकि मुकाबले में टॉस करीब आधे घंटे पहले यानि 8:30 बजे से खेला जाएगा। भारत और ऑस्ट्रेलिया के वनडे मैचों को फ्री में डीडी स्पोर्ट्स पर देख सकते हैं। वहीं सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर मैच को देखा जा सकता है। इसके अलावा जियोहॉटस्टार पर भी मैच देख सकते हैं।

भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा, शुबमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, नितीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह

ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग इलेवन): ट्रैविस हेड, मिशेल मार्श (कप्तान), मैथ्यू शॉर्ट, जोश फिलिप (विकेट कीपर), मैट रेनशॉ, कूपर कोनोली, मिशेल ओवेन, मिशेल स्टार्क, नाथन एलिस, मैथ्यू कुहनेमैन, जोश हेज़लवुड

Leave a comment

पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया के जीत के हीरो