ILT20 के चौथे सीजन के Schedule का ऐलान, जानें कब-कहां खेले जाएंगे मैच

ILT20 Schedule : एशिया कप से पहले एक धांसू टी 20 लीग के शेड्यूल का ऐलान हो गया है। बता दें कि एशिया का आगाज 9 सितंबर से यूएई में होने जा रहा है। इससे पहले यूएई में ही होने वाली ILT20 के चौथे सीजन के शेड्यूल का ऐलान हो गया है। बता दें कि धांसू टी 20 लीग के तहत कई खिलाड़ियों का जलवा दिखने को मिलेगा। इसके चौथे सीजन की शुरुआत 2 सितंबर से होगी और 4 जनवरी तक चलेगी। सीजन का ओपनिंग मैच डिफेंडिंग चैंपियन दुबई कैपिटल्स और डेजर्ट वाइपर्स के बीच होगा। यह मैच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में स्थानीय समयानुसार शाम 6:30 और भारतीय समय के हिसाब से रात 8 बजे से शुरू होगा।

 बता दें कि अगले साल यानि 2026 में टी 20 विश्व कप का आयोजन भी होना है। ऐसे में शेड्यूल पिछले सीजन की तुलना में एक महीने पहले ही निर्धारित किया गया है, जिससे भारत और श्रीलंका में होने वाले टी 20 विश्व कप 2026 से टकराव नहीं हो।

 

तीन स्टेडियम में खेले जाएंगे 34 मैच
इस लीग के तहत कुल 34 मैच खेले जाएंगे और सभी मुकाबले तीन स्टेडियम, दुबई, शारजाह और अबु धाबी के जायेद में होंगे। लीग में 6 टीमें हिस्सा ले रही हैं। चौथे सीजन के लीग स्टेज में 30 मुकाबले होंगे। वहीं लीग स्टेज के बाद चार प्लेऑफ खेले जाएंगे। क्वालिफायर 1 और क्वालिफायर 2 अबु धाबी और शारजाह में होंगे। वहीं एलिमनेटर और फाइनल दुबई में रखा गया है।

अश्विन भी खेलते आ सकते हैं नजर
इंटरनेशनल लीग टी 20 में भारत के दिग्गज खिलाड़ी आर अश्विन खेलते हुए नजर आ सकते हैं। बता दें कि अश्विन ने हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट और इंडियन प्रीमियर लीग को अलविदा कहा है। आईपीएल से पहले रिटायरमेंट के बाद उन्होंने आईएलटी20 लीग के अगले सीजन में खेलने की इच्छा जताई है। साथ ही अश्विन के बिग बैश लीग में भी हिस्सा लेने की संभावना है। इंटरनेशनल लीग टी 20 में अश्विन के अलावा और भी कई चर्चित नाम हैं, जो खेलते नजर आ सकते हैं। इस लीग में भी रोमांचक मुकाबले होते हैं और ऐसे में फैंस की नजरें भी रहती हैं। शेड्यूल के ऐलान के साथ ही मैचों के होने का इंतेजार फैंस अब बेसब्री करेंगे।

 

यह भी पढ़ें: सुपर 4 में भारत-कोरिया के बीच हुई जबरदस्त टक्कर, बराबरी पर खत्म हुआ मुकाबला

 

ILT20 Schedule: चौथे सीजन का शेड्यूल

तारीख दिन टीम 1 टीम 2 स्थान स्थानीय समय
2 दिसंबर 2025 मंगलवार दुबई कैपिटल्स डेजर्ट वाइपर्स दुबई 6:30 PM
3 दिसंबर 2025 बुधवार शारजाह वॉरियर्स एडी नाइट राइडर्स शारजाह 6:30 PM
4 दिसंबर 2025 गुरुवार गल्फ जायंट्स एमआई एमिरेट्स दुबई 6:30 PM
5 दिसंबर 2025 शुक्रवार डेजर्ट वाइपर्स एडी नाइट राइडर्स शारजाह 6:30 PM
6 दिसंबर 2025 शनिवार दुबई कैपिटल्स गल्फ जायंट्स दुबई 6:30 PM
7 दिसंबर 2025 रविवार शारजाह वॉरियर्स एमआई एमिरेट्स शारजाह 6:30 PM
8 दिसंबर 2025 सोमवार डेजर्ट वाइपर्स गल्फ जायंट्स दुबई 6:30 PM
9 दिसंबर 2025 मंगलवार एमआई एमिरेट्स डेजर्ट वाइपर्स अबू धाबी 6:30 PM
10 दिसंबर 2025 बुधवार गल्फ जायंट्स शारजाह वॉरियर्स दुबई 6:30 PM
11 दिसंबर 2025 गुरुवार एमआई एमिरेट्स एडी नाइट राइडर्स अबू धाबी 6:30 PM
12 दिसंबर 2025 शुक्रवार गल्फ जायंट्स डेजर्ट वाइपर्स दुबई 6:30 PM
13 दिसंबर 2025 शनिवार एडी नाइट राइडर्स दुबई कैपिटल्स अबू धाबी 6:30 PM
14 दिसंबर 2025 रविवार एमआई एमिरेट्स शारजाह वॉरियर्स अबू धाबी 2:00 PM
15 दिसंबर 2025 सोमवार शारजाह वॉरियर्स गल्फ जायंट्स शारजाह 6:30 PM
16 दिसंबर 2025 मंगलवार एडी नाइट राइडर्स डेजर्ट वाइपर्स अबू धाबी 6:30 PM
17 दिसंबर 2025 बुधवार दुबई कैपिटल्स एमआई एमिरेट्स दुबई 6:30 PM
18 दिसंबर 2025 गुरुवार शारजाह वॉरियर्स डेजर्ट वाइपर्स शारजाह 6:30 PM
19 दिसंबर 2025 शुक्रवार गल्फ जायंट्स दुबई कैपिटल्स दुबई 6:30 PM
20 दिसंबर 2025 शनिवार एमआई एमिरेट्स दुबई कैपिटल्स अबू धाबी 6:30 PM
21 दिसंबर 2025 रविवार गल्फ जायंट्स शारजाह वॉरियर्स शारजाह 6:30 PM
30 दिसंबर 2025 सोमवार डेजर्ट वाइपर्स दुबई कैपिटल्स दुबई 6:30 PM
6 जनवरी 2026 मंगलवार क्वालीफायर 1 (सीड 1 vs सीड 2) अबू धाबी 6:30 PM
8 जनवरी 2026 गुरुवार इलिमिनेटर (सीड 3 vs सीड 4) दुबई 6:30 PM
10 जनवरी 2026 शनिवार क्वालीफायर 2 (लूजर Q1 vs विनर इलिमिनेटर) शारजाह 6:30 PM
12 जनवरी 2026 सोमवार फाइनल दुबई 6:30 PM

स्थल: दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम, शारजाह क्रिकेट स्टेडियम, जायद क्रिकेट स्टेडियम।

1 thought on “ILT20 के चौथे सीजन के Schedule का ऐलान, जानें कब-कहां खेले जाएंगे मैच”

Leave a comment

पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया के जीत के हीरो