भारत के खिलाफ की थी घटिया हरकत, ICC ने पाकिस्तानी गेंदबाज पर अब लगाया बैन

Haris Rauf : एशिया कप 2025 के दौरान भारत और पाकिस्तान के खिलाड़ियों के बीच काफी ज्यादा विवाद देखने को मिला था। भारत और पाकिस्तान के दोनों ही खिलाड़ियों की ओर से खेल भावना को लेकर नियमों को उल्लंघन किया। इस मामले में आईसीसी ने कार्रवाई की है। वहीं पाकिस्तान के एक गेंदबाज पर तो आईसीसी ने दो मैचों का बैन लगाने का ऐलान भी किया है।

पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हारिस रऊफ ने एशिया कप 2025 में टीम इंडिया के खिलाफ घटिया हरकत की थी और इसके लिए आईसीसी ने उन पर दो मैच का बैन लगा दिया है। बता दें कि रऊफ को टूर्नामेंट के ग्रुप स्टेज में खेले गए मैच में खराब बर्ताव के लिए दो डिमेरिट प्वाइंट मिले थे, जबकि फाइनल में भी इस तरह की हरकत के लिए उन्हें दो डिमेरिट प्वाइंट दिए गए थे।

इस सजा मिलने की वजह से ही हारिस रऊफ दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले जा रहे पहले वनडे में इसी वजह से नहीं खेल रहे हैं, जबकि सीरीज के दूसरे मैच में भी वह नहीं खेल पाएंगे। रऊफ पर कुल मिलाकर मैच फीस का 60 प्रतिशत जुर्माना भी लगाया गया है, साहिबजादा फरहान को भी एक डिमेरिट प्वाइंट दिया गया है।

हारिस रऊफ के साथ ही भारत की टी 20 कप्तान सूर्यकुमार यादव को भी आईसीसी ने नहीं बख्शा है, सूर्यकुमार यादव पर मैच फीस का 30 प्रतिशत जुर्माना ठोका गया है। सिर्फ इतना ही नहीं, बल्कि सूर्या को भी 2 डिमेरिट प्वाइंट थमाए गए हैं। स्काई ने पाकिस्तान के खिलाफ एक्शन लिया है।

आईसीसी ने सूर्यकुमार यादव के इस बयान को राजनीति से जुड़ा हुआ मानते हुए उन्हें माफी मांगने के लिए कहा था। बुमराह को भी एक डिमेरिट प्वाइंट दिया गया है, हालांकि अर्शदीप सिंह को आईसीसी ने दोषी नहीं माना तो उन पर कोई कार्रवाई भी नहीं की गई।

Leave a comment

पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया के जीत के हीरो