Asia Cup 2025 : 9 सितंबर से शुरू होने जा रहे एशिया कप में हिस्सा लेने के लिए भारतीय टीम यूएई पहुंच गई है। टीम इंडिया को अपना पहला मैच 10 सितंबर को यूएई के खिलाफ खेलना है, वहीं इसके बाद पाकिस्तान से भी टक्कर 14 सितंबर को होनी है। वैसे एशिया कप से पहले टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या अपने नए लुक को लेकर चर्चा में हैं। उनकी सोशल मीडिया पर तस्वीरें वायरल हो रही हैं।
Asia Cup 2025 : हार्दिक पांड्या का नया लुक हुआ वायरल
Asia Cup 2025 : बता दें कि हार्दिक पांड्या आखिरी बार आईपीएल में खेलते हुए नजर आए थे। ऐसे में वह अब लंबे वक्त के बाद मैदान पर एक नए लुक में उतरने जा रहे हैं।एशिया कप से पहले हार्दिक पांड्या ने अपनी हेयरस्टाइल चेंज कर ली है। इसकी फोटो उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। तस्वीरें शेयर करते हुए हार्दिक पांड्या ने कैप्शन लिखा है, ”न्यू मी”। हार्दिक पांड्या के नए लुक की बात करें तो उन्होंने अपने लुक में और निखार लाने के लिए छोटे बाल और सैंडी ब्लोंड कलर चुना है।
View this post on Instagram
सोशल मीडिया पर तेजी से नया लुक वायरल
हार्दिक पांड्या के नए हेयरस्टाइल की चर्चा सोशल मीडिया पर हो रही है। तमाम फैंस पांड्या के हेयर स्टाइल की तुलना इंग्लैंड के टेस्ट टीम के कप्तान बेन स्टोक्स और वेस्टइंडीज के पूर्व क्रिकेटर निकोलस पूरन से भी कर रहे हैं। हार्दिक पांड्या चैंपियंस ट्रॉफी के बाद कोई इंटरनेशनल मैच खेलेंगे।
ये भी पढ़ें:Asia Cup में अब भी अटूट है भुवी का ये रिकॉर्ड, खतरनाक गेंदबाजी से रचा था इतिहास
हार्दिक पांड्या का टी 20 अंतर्राष्ट्रीय में प्रदर्शन
एशिया कप का आयोजन टी 20 प्रारूप के तहत होना है। ऐसे में हार्दिक पांड्या का जलवा दिखने को मिलेगा क्योंकि टी 20 के खतरनाक ऑलराउंडर हैं और पाकिस्तान जैसी टीम के खिलाफ भी उनका रिकॉर्ड शानदार रहा है।हार्दिक पांड्या ने अब तक 114 टी 20 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेले हैं, जिनमें 1812 रन बनाए हैं। इस दौरान 5 अर्धशतक उनके बल्ले से निकले हैं। वहीं गेंदबाजी में कमाल करते हुए हार्दिक पांड्या ने 94 विकेट झटके हैं।