Asia Cup 2025, Hardik Pandya : एशिया कप की शुरुआत 9 सितंबर से हो जाएगी। आगामी इस टूर्नामेंट में भारत के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या पर नजरें रहने वाली हैं। हार्दिक पांड्या खतरनाक टी 20 अंतर्राष्ट्रीय ऑलराउंडर हैं। एशिया कप की टीम में उन्हें जगह भी मिली है। ऐसे में हार्दिक पांड्या के पास इस टूर्नामेंट में जलवा दिखाने का मौका भी होगा। हार्दिक पांड्या अगर दमदार प्रदर्शन करते हैं तो वह एशिया कप में नया इतिहास रच सकते हैं। बता दें कि हार्दिक पांड्या के पास टी 20 अंतर्राष्ट्रीय में छक्कों का बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका रहेगा।
Hardik Pandya हासिल करेंगे एक बड़ा मुकाम
हार्दिक पांड्या एशिया कप में बड़ा मुकाम हासिल करके, विराट कोहली और रोहित शर्मा के क्लब में शामिल हो सकते हैं। बता दें कि हार्दिक पांड्या के एशिया कप में 5 छक्के लगाते हुए टी 20 अंतर्राष्ट्रीय में 100 पूरे करने का सुनहरा मौका है। पांड्या ने टी 20 इंटरनेशनल के तहत अब तक 114 मैच खेले हैं, जिसमें उन्हें 90 पारियों में बल्लेबाजी करने का मौका मिला है और उसमें उन्होंने 27.87 के औसत से 1812 रन बनाए हैं। इस दौरान हार्दिक पांड्या के बल्ले से पांच अर्धशतक भी आए। वहीं टी 20 अंतर्राष्ट्रीय के तहत हार्दिक पांड्या ने 135 चौके और 95 छक्के लगाए हैं।
हार्दिक पांड्या एशिया कप में आसानी से 5 छक्के लगाने में सक्षम में होंगे। ऐसे में वह टी 20 अंतर्राष्ट्रीय में 100 छक्के पूरे करने वाले भारतीय टीम के चौथे खिलाड़ी बन जाएंगे। टीम इंडिया की ओर से अब तक रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव और विराट कोहली ही ये कारनामा करने में कामयाब हो सके।
यह भी पढ़ें : एशिया कप से पहले ही पाकिस्तान ने करा ली बेइज्जती, अफगानिस्तान ने बुरी तरह धोया
Hardik Pandya का टी 20 अंतर्राष्ट्रीय में रहा है जलवा
एशिया कप इस बार टी 20 प्रारूप के तहत खेला जाएगा। इस प्ररूप के तहत एशिया कप में पांड्या ने 8 मैचों में 16.60 की औसत से जहां कुल 83 रन बनाए हैं और 18.81 के औसत से गेंदबाजी करते हुए 11 विकेट लिए हैं। हार्दिक पांड्या के ओवर ऑल टी 20 अंतर्राष्ट्रीय करियर की बात करें तो उन्होंने 114 मैचों में 27.88 की औसत और 141.68 की स्ट्राइक रेट के साथ 1812 रन बनाए हैं। उन्होंने इस दौरान 5 अर्धशतक लगाए हैं। टी 20 अंतर्राष्ट्रीय में हार्दिक पांड्या 94 विकेट अब तक ले चुके हैं। हार्दिक पांड्या अगर गेंदबाजी में कमाल करते हैं तो वो भी इतिहास रच सकते हैं, वह आसानी से अपने 100 विकेट भी पूरे कर सकते हैं।
1 thought on “‘100 छक्कों’ के साथ हार्दिक पांड्या मचाएंगे तहलका, एशिया कप में रचेंगे इतिहास”