Glenn Maxwell Suffers Big Injury: ऑस्ट्रेलिया को भारत के खिलाफ वनडे और टी 20 सीरीज खेलनी है। लेकिन इससे पहले कंगारू टीम न्यूजीलैंड से टी 20 सीरीज में भिड़ंने वाली है। लेकिन इसी बीच ऑस्ट्रेलिया को झटका देने वाली ख़बर सामने आई है।
मैक्सवेल को अजीबोगरीब चोट का सामना करना पड़ा
कंगारू टीम के स्टार ऑलराउंडर मैक्सवेल एक अजीबोगरीब चोट का शिकार हो गए हैं। इस वजह से उन्हें न्यूजीलैंड ही नहीं बल्कि भारत के खिलाफ टी 20 सीरीज से भी लगभग बाहर होना पड़ा है। मैक्सवेल का चोटिल होना ऑस्ट्रेलिया के लिए एक बड़ा झटका है। ख़बर के मुताबिक नेट सेशन के दौरान मिचेल ओवेन के एक सीधे ड्राइव से मैक्सवेल के हाथ में चोट लग गई इस स्टार क्रिकेटर का फैक्चर हो गया।
ग्लेन मैक्सवेल का भारत के खिलाफ 5 टी 20 मैचों की सीरीज में खेलना मुश्किल है। न्यूजीलैंड और भारत के खिलाफ आठ टी 20 मैच ऑस्ट्रेलिया को खेलने हैं, जो आगामी टी 20 विश्व कप को ध्यान में रखते हुए अहम होंगे। ऐसे में मैक्सवेल का चोटिल होना भी ऑस्ट्रेलिया के लिए बुरी ख़बर ही है।
गौरतलब हो कि मैक्सवेल को यह चोट बुधवार को टीम के शुरुआती T20I से पहले नेट्स में गेंदबाजी करते समय लगी। स्पिनर ओवेन शॉट को नहीं रोक पाए। गेंद उनके हाथ में लगी। ग्लेन मैक्सवेल अब आने वाले दिनों में एक विशेषज्ञय से मिलेंगे। मैक्सवेल के चोटिल होकर बाहर होने के बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों के लिए जोश फिलिप उनकी जगह लेंगे।