10 चौके और 8 छक्के..कीवी बल्लेबाज ने T20 WC इतिहास की सबसे तेज सेंचुरी जड़ मचाया तहलका

Finn Allen Century : टी 20 विश्व कप 2026 का पहला सेमीफाइनल मैच बीते दिन कोलकाता के ईडन गार्डन स्टेडियम में खेला गया, जहां न्यूजीलैंड ने 8 विकेट से दक्षिण अफ्रीका को रौंदकर फाइनल में एंट्री मारी है। न्यूजीलैंड की इस जीत के सबसे बड़े हीरो ओपनर बल्लेबाज फिन एलेन रहे, जिन्होंने टी 20 विश्व कप इतिहास का सबसे तेज शतक लगाया। न्यूजीलैंड ने उनकी पारी के दम पर एकतरफा अंदाज में ही मुकाबला अपने नाम किया।

फिन एलेन ने तूफानी सेंचुरी जड़ मचाया तहलका

मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका पहले बल्लेबाजी करने उतरी और न्यूजीलैंड के गेंदबाजों की शानदार गेंदबाजी के आगे प्रोटियाज टीम 169 रन ही बना सकी। इसके जवाब में उतरी कीवी टीम की शुरुआत शानदार देखने को मिली टीम के दोनों ओपनर टिम सेफर्ट और फिन एलेन ने अपनी जबरदस्त बल्लेबाजी से मुकाबला शुरुआत से ही एकतरफा किया। इन दोनों की दमदार बल्लेबाजी के दम पर कीवी टीम ने 12.5 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया। टिम सेफर्ट के बल्ले से जहां 33 गेंदों में 58 रन की पारी निकली, वहीं फिन एलेन ने अपने तूफानी शतक से महफिल लूटने का काम किया।

टी 20 विश्व कप में संजू सैमसन ने तूफानी पारी से मचाया तहलका, ध्वस्त किए विराट-रोहित के रिकॉर्ड

फिन एलेन ने अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाने का काम किया। उन्होंने 33 गेंदों में अपना शतक पूरा किया और टीम को जीत दिलाते हुए नाबाद100 रन की पारी खेली। फिन एलेन ने अपनी इस पारी में 88 रन तो 10 चौके और 8 छक्कों की दम पर बनाए। टी 20 विश्व कप इतिहास का सबसे तेज शतक जड़कर फिन एलेन ने यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। गेल ने 2016 के टी 20 विश्व कप में इंग्लैंड के खिलाफ 47 गेंदों में सेंचुरी लगाई थी।

Leave a comment

पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया के जीत के हीरो