पाकिस्तानी खेमे से आई टीम इंडिया के लिए गुड न्यूज़, सूर्या एंड कंपनी को होगा फायदा

IND vs PAK, Salman Agha : एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के बीच 14 सितंबर को टक्कर होनी है। लेकिन इस मैच से पहले पाकिस्तानी खेमे से टीम इंडिया के लिए खुशख़बरी आई है। बता दें कि एशिया कप के बीच पाकिस्तान के कप्तान सलमान आगा की चोट ने टेंशन बढ़ा दी है। सलमान आगा भारत के खिलाफ मैदान पर उतरेंगे या नहीं इस पर संशय है।

IND vs PAK: सलमान आगा की चोट ने बढ़ाई पाकिस्तान की टेंशन
ख़बरों के मुताबिक सलमान ने प्रैक्टिस सेशन में हिस्सा नहीं लिया। सूर्यकुमार की अगुवाई में भारतीय टीम ने टूर्नामेंट का आगाज जीत के साथ किया है। पाकिस्तानी मीडिया की माने तो सलमान आगा पूरी तरह से फिट नहीं हैं। जियो न्यूज़ की रिपोर्ट की माने तो, सलमान की गर्दन में ऐंठन है और इसी वजह से उन्हें गर्दन पर बैंडेज लगाए हुए भी देखा गया।

साथ ही सलमान ने प्रैक्टिस सेशन में हिस्सा भी नहीं लिया और वह फुटबॉल ड्रिल में भी शामिल नहीं हुए। हालांकि पीसीबी यही उम्मीद करेगी कि सलमान आगा जल्द से जल्द फिट हो जाएं।

Asia Cup 2025 में भारत का जीत के साथ आगाज
एशिया कप की बात करें तो भारत ने जीत के साथ आगाज किया। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने 9 सितंबर को यूएई के खिलाफ अपना पहला मैच खेला, जहां टीम इंडिया ने 9 विकेट से शानदार जीत दर्ज की। टीम इंडिया ने तूफानी आगाज करके पहले ही पाकिस्तान की टेंशन बढ़ाई हुई और अब कप्तान की चोट ने तो मुश्किलें बढ़ा दी हैं।

बता दें कि पाकिस्तान एशिया कप 2025 में अपने अभियान का आगाज ओमान के खिलाफ 12 सितंबर को करेगी। दोनों टीमों के बीच यह मैच दुबई क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। बता दें कि एशिया कप से पहले पाकिस्तान की टीम अच्छी फॉर्म में रही है। उसने यूएई और अफगानिस्तान के खिलाफ खेली गई ट्राई सीरीज में जीत दर्ज की थी।

Leave a comment

पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया के जीत के हीरो