ZIM vs SL, Brian Bennett : श्रीलंका और जिम्बाब्वे के बीच खेली जा रही टी 20 सीरीज में एक 21 साल के युवा स्टार खिलाड़ी का जलवा देखने को मिला है, जिसने अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से तहलका मचाने का काम किया। बता दें कि जिम्माब्वे और श्रीलंका के बीच तीन टी 20 मैचों की सीरीज का पहला मैच 3 सितंबर को खेला गया।
यह भी पढ़ें : ILT20 के चौथे सीजन के Schedule का ऐलान, जानें कब-कहां खेले जाएंगे मैच
श्रीलंका ने पहले टी 20 मैच में 4 विकेट से जीत दर्ज करते हुए सीरीज में 0-1 की बढ़त हासिल कर ली है। लेकिन इस मैच में जिम्बाब्वे के 21 वर्षीय स्टार बल्लेबाज ब्रायन बेनेट छा गए। उन्होंने वर्ल्ड रिकॉर्ड कायम करते हुए फाफ डुप्लेसी और बाबर आजम को पीछे कर दिया।
A fine knock as Brian Bennett hits his second-highest T20I score 👏 pic.twitter.com/ML95zXfGhR
— ESPNcricinfo (@ESPNcricinfo) September 3, 2025
ZIM vs SL : 21 वर्षीय खिलाड़ी ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
ब्रायन बेनेट ने श्रीलंका के खिलाफ 57 गेंदों में 81 रन ठोके, जिसमें उनके बल्ले से 12 चौके भी निकले। स्टार खिलाड़ी ने अपनी इस धांसू पारी के दम पर वर्ल्ड रिकॉर्ड कायम कर दिया। ब्रायन बेनेट ने टी 20 में अपनी पारी के दौरान बिना छक्का लगाए सबसे लंबी पारी खेलने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में फाफ डुप्लेसी और बाबर आजम को पीछे कर दिया।
दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज फाफ डुप्लेसी ने टी 20 में बिना एक भी छक्का लगाए बांग्लादेश के खिलाफ साल 2015 में 79 रनों की पारी खेली थी। इसके अलावा बाबर आजम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 में बिना भी एक छक्का लगाए 79 रनों की पारी खेली थी। ब्रायन बेटेन इस मामले में सबसे आगे निकल गए हैं।
ब्रायन बेनेट जिम्बाब्वे के एक युवा स्टार खिलाड़ी हैं। उन्होंने अब तक 10 टेस्ट मैच में 503 रन बनाए हैं। इसके अलावा उन्होंने 11 वनडे मैच में 348 रन बनाए हैं। वहीं 35 टी 20 मैच में इस खिलाड़ी के बल्ले से 886 रन निकले हैं।
1 thought on “21 साल के स्टार खिलाड़ी ने बल्ले से मचाई तबाही, धांसू पारी खेल बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड”