IPL 2026 में MS Dhoni खेलेंगे या नहीं, सामने आया सबसे बड़ा अपडेट

MS Dhoni : महेंद्र सिंह धोनी 44 साल के हो चुके हैं और ऐसे में उनके आईपीएल 2026 में खेलने पर सवाल बना हुआ है। बता दें कि धोनी ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट को 2020 में अलविदा कहा था, लेकिन इसके बाद से वह लगातार आईपीएल खेलते रहे हैं। धोनी की बढ़ती उम्र के साथ ही उनके लिए फिटनेस एक बड़ी समस्या बनी हुई है। इसलिए संशय है कि वह आईपीएल 2026 में खेलते दिखेंगे।

ये भी पढ़ें : एशिया कप से पहले भारतीय दिग्गज ने लिया संन्यास, फैंस को दिया झटका

MS Dhoni आईपीएल से लेंगे संन्यास?

वैसे आईपीएल 2026 से पहले महेंद्र सिंह धोनी के रिटायरमेंट को लेकर तमाम रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 की शुरुआत से पहले महेंद्र सिंह धोनी को लेकर अब बड़ी ख़बर सामने आ रही है। 18 वें सीजन के समाप्त होने के साथ ही धोनी के संन्यास को लेकर सवाल खड़े किए जा रहे थे। लेकिन अब ख़बर है कि धोनी सीएसके के लिए अभी एक सीजन और भी खेल सकते हैं। रिपोर्ट्स की माने तो धोनी आईपीएल में चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए एक और सीजन खेल सकते हैं।

ये भी पढ़ें : IPL देखना अब हो जाएगा महंगा, सरकार ने क्रिकेट फैंस को दिया झटका

आईपीएल 2026 में MS Dhoni को लेकर बड़ा अपडेट

आईपीएल 2025 सीजन के समाप्त होने के बाद धोनी ने कहा था कि, वो अपनी फिटनेस के हिसाब से कदम उठाएंगे। अगर उनकी फिटनेस सही रहती है तो वो अगले सीजन में टीम का हिस्सा होंगे। इसका फैसला धोनी अगले सीजन की शुरुआत से पहले करेंगे। बता दें कि आईपीएल 2025 सीजन चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए निराशाजनक रहा था। टीम को सिर्फ चार मैचों में जीत हासिल हुई थी।

MS Dhoni का आईपीएल करियर
महेंद्र सिंह धोनी के आईपीएल करियर की बात करें तो शानदार रहा है। धोनी ने अभी तक 278 आईपीएल मैच खेले हैं, जिनमें 5439 रन बनाए हैं। आईपीएल में धोनी ने 38.3 की औसत और 137.46 के स्ट्राइक रेट के साथ यह रन बनाए हैं। महेंद्र सिंह धोनी टी 20 अंतर्राष्ट्रीय में 24 अर्धशतक लगा चुके हैं, जबकि 375 चौके और 264 छक्के उनके बल्ले से निकले हैं।

1 thought on “IPL 2026 में MS Dhoni खेलेंगे या नहीं, सामने आया सबसे बड़ा अपडेट”

Leave a comment

पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया के जीत के हीरो