टी20 वर्ल्ड कप 2026 का बहिष्कार करके बुरा फंसा बांग्लादेश, अब इतने करोड़ का होगा नुकसान

T20 World Cup 2026 : बांग्लादेश ने टी 20 विश्व कप 2026 का बहिष्कार कर दिया है। भारत में 7 फरवरी से होने वाले टी 20 विश्व कप में बांग्लादेश ने अपनी टीम को ना भेजने का फैसला लिया और टूर्नामेंट का बहिष्कार कर दिया। माना जा रहा है कि बांग्लादेश ने जो कड़ा फैसला आईसीसी टूर्नामेंट को लेकर लिया है, इसका उसे बड़ा खामियाज़ा भुगतना पड़ सकता है। टी 20 विश्व कप में नहीं खेलने के फैसले से बांग्लादेश को भारी नुकसान हो सकता है और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड बर्बादी की कगार पर ही पहुंच जाएगा।

IND VS NZ: दूसरे टी 20 के लिए भारत की प्लेइंग XI में होगा बदलाव, चोटिल खिलाड़ी की जगह मिलेगा मैच विनर को मौका

ख़बरों की माने तो बांग्लादेश की टीम के टी 20 विश्व कप का बहिष्कार करने से बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ( BCB) को आने वाले दिनों में 240 करोड़ रुपए ( करीब 325 बांग्लादेश टका) का नुकसान होगा। बता दें कि यह रकम मुख्य रूप से आईसीसी की वार्षिक राजस्व हिस्से से जुड़ी है और यह राशि बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड की सालाना इनकम का एक बड़ा हिस्सा है। ऐसे में अगर वह टूर्नामेंट नहीं खेलते हैं तो उन्हें ये राशि नहीं मिलेगी।

आईसीसी (ICC) ने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड को 22 जनवरी तक का अल्टीमेटम दिया था या तो वह भारत जाने के लिए सहमत हो या फिर उनकी जगह किसी और टीम को ले लिया जाएगा। आईसीसी ने कहा कि भारत में बांग्लादेश के खिलाड़ियों, अधिकारियों और फैंस की सुरक्षा को कोई खतरा नहीं है। बांग्लादेश के खेल सलाहकार आसिफ नजरुल ने एक कड़ा रुख अपनाते हुए राष्ट्रीय टीम के खिलाड़ियों के साथ मीटिंग की। इस मीटिंग में उन्होने ये फैसला लिया कि बांग्लादेश के खिलाड़ी इस आईसीसी टूर्नामेंट के लिए भारत नहीं जाएंगे। बांग्लादेश के टी 20 विश्व कप से बाहर होने के साथ ही इस टूर्नामेंट में अब स्कॉटलैंड को खेलने का मौका मिल सकता है।

Leave a comment

पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया के जीत के हीरो