6,6,6,6,6.. एक ओवर में 5 छक्के जड़ मोहम्मद नबी ने रचा इतिहास, बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

Asia Cup 2025, SL vs AFG : एशिया कप 2025 में अफगानिस्तान को श्रीलंका के खिलाफ 6 विकेट से भले ही हार का सामना करना पड़ा। लेकिन इस मैच में अफगानिस्तान के अनुभवी ऑलराउंडर मोहम्मद नबी अपनी तूफानी बल्लेबाजी से छा गए। मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए मोहम्मद नबी ने एक ओवर में लगातार 5 छक्के जड़ने का कारनामा किया। साथ ही अपनी इस ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से इतिहास रचकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया।

ये भी पढ़ें: Asia Cup का PAK नहीं करेगा बॉयकॉट, मैच रेफरी विवाद में ICC ने दी राहत

SL vs AFG :  मोहम्मद नबी ने एक ओवर में उड़ाए 5 छक्के

मोहम्मद नबी ने एशिया कप के 11 वें मैच में 22 गेंद में 60 रनों की दमदार पारी खेली और इस दौरान 6 छक्के और तीन चौके लगाए । उन्होंने पारी के अंतिम ओवर में श्रीलंका के युवा गेंदबाज दिमुथ वेलालागे के ओवर में लगातार 5 छक्के लगाए। नबी ने दिमुथ के ओवर की पहली तीन गेंद पर 3 छक्के उड़ाए। इसके बाद वेलालागे ने बचने के लिए वाइड गेंद डाल दी, लेकिन वह नॉ बॉल भी थी।

ऐसे में नबी को अगली गेंद पर फ्री हिट मिला और उस पर भी उन्होंने छक्का उड़ा दिया। इसकी अगली गेंद पर भी उन्होंने छक्का लगाया। हालांकि, आखिरी गेंद पर वेलालागे जैसे -तैसे बचने में सफल रहे और नबी इस गेंद पर दो रन चुराने के प्रयास में रन आउट हो गए। इस तरह नबी विस्फोटक अर्धशतकीय पारी खेलकर आउट हुए।

मुकाबले में अफगानिस्तान की टीम ने पहले खेलते हुए निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट पर 169 रन बनाए। अफगानिस्तान के लिए मोहम्मद नबी के अलावा कप्तान राशिद खान ने 23 गेंदों में दो चौके और एक छक्के की मदद से 24 रन की पारी खेली। इब्राहिम जादरान ने 27 गेंदों में एक चौके की दम पर 24 रन बनाए। इसके जवाब में उतरी श्रीलंकाई टीम 18.4 ओवर में 4 विकेट पर 171 रन बना सकी। कुशल मेंडिस ने जहां 52 गेंदों में 10 चौके की मदद से नाबाद 74 रन की पारी खेली। कुसल परेरा ने 20 गेंदों में 28 और कमिंडू मेंडिंस ने 13 गेंदों में नाबाद 26 रन की पारी खेली।

Leave a comment

पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया के जीत के हीरो