JioHotstar पर नहीं, बल्कि इस ऐप पर देख पाएंगे Asia Cup में भारत के मैच, जानें पूरी डीटेल यहां

Asia Cup 2025 Live Streaming : एशिया कप की शुरुआत होने में चंद दिन ही बाकी रह गए हैं। इस टूर्नामेंट में भारत समेत एशिया की कुल 8 टीमें हिस्सा लेने वाली हैं। एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के बीच भी टक्कर होने वाली है। लेकिन टूर्नामेंट की शुरुआत से पहले सवाल यह है कि एशिया कप के मैचों का प्रसारण कब कहां किया जाएगा। वैसे तो भारतीय टीम के ज्यादातर मैचों का प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क या JioHotstar के जरिए ही होता रहा है, लेकिन एशिया कप में ऐसा नहीं होने वाला है। आइए आपको पूरी जानकारी देते हैं कि एशिया कप के मैचों का प्रसारण कब -कहां किया जाएगा और आप मोबाइल पर ही ऐप के जरिए मैच का आनंद भी ले सकते हैं।

ये भी पढ़ें: PKL 2025 में आज खेले जाएंगे दो धमाकेदार मुकाबले, जानिए कब-कहां और कैसे देखें LIVE

Asia Cup 2025 Live Streaming: कब-कहां और कैसे देखें सकते हैं मैच लाइव

एशिया कप 2025 के मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग भारत में सोनी लिव ऐप के जरिए की जाएगी, जहां विभिन्न भाषाओं में कमेंट्री का लुफ्त भी उठा सकते हैं। एशिया कप 2025 में टीवी पर लाइव प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के विभिन्न चैनल्स पर विभिन्न भाषाओं में उपलब्ध होगा।

एशिया कप की मेजबानी भारत ही करने वाला है, लेकिन कुछ समय से भारत और पाकिस्तान के संबंध खराब हैं। ऐसे में पाकिस्तान की टीम भारत का दौरा नहीं कर सकती है और इसलिए टूर्नामेंट का आयोजन न्यूट्रल वेन्यू पर हो रहा है। वैसे भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप में होने वा्ले मैच का विरोध भी किया जा रहा है, लेकिन सरकार ने मैच को हर झंडी दे दी है। भारत और पाकिस्तान के बीच हाईवोल्टेज टक्कर ही देखने को मिलती है और इसलिए फैंस भी इन दोनों टीमों के मैचों का इंतेजार बेसब्री से करते हैं।

Asia Cup 2025 का पूरा शेड्यूल देखें यहां 

तारीख मैच स्थान समय (IST)
9 सितंबर अफगानिस्तान बनाम हांगकांग दुबई/अबू धाबी रात 8:00 बजे
10 सितंबर भारत बनाम यूएई दुबई/अबू धाबी रात 8:00 बजे
11 सितंबर बांग्लादेश बनाम हांगकांग दुबई/अबू धाबी रात 8:00 बजे
12 सितंबर पाकिस्तान बनाम ओमान दुबई/अबू धाबी रात 8:00 बजे
13 सितंबर बांग्लादेश बनाम श्रीलंका दुबई/अबू धाबी रात 8:00 बजे
14 सितंबर भारत बनाम पाकिस्तान दुबई रात 8:00 बजे
15 सितंबर यूएई बनाम ओमान दुबई/अबू धाबी रात 8:00 बजे
15 सितंबर श्रीलंका बनाम हांगकांग दुबई/अबू धाबी रात 8:00 बजे
16 सितंबर बांग्लादेश बनाम अफगानिस्तान दुबई/अबू धाबी रात 8:00 बजे
17 सितंबर पाकिस्तान बनाम यूएई दुबई/अबू धाबी रात 8:00 बजे
18 सितंबर श्रीलंका बनाम अफगानिस्तान दुबई/अबू धाबी रात 8:00 बजे
19 सितंबर भारत बनाम ओमान दुबई/अबू धाबी रात 8:00 बजे
20 सितंबर बी1 बनाम बी2 (सुपर 4) दुबई/अबू धाबी रात 8:00 बजे
21 सितंबर ए1 बनाम ए2 (सुपर 4) दुबई/अबू धाबी रात 8:00 बजे
23 सितंबर ए2 बनाम बी1 (सुपर 4) दुबई/अबू धाबी रात 8:00 बजे
24 सितंबर ए1 बनाम बी2 (सुपर 4) दुबई/अबू धाबी रात 8:00 बजे
25 सितंबर ए2 बनाम बी2 (सुपर 4) दुबई/अबू धाबी रात 8:00 बजे
26 सितंबर ए1 बनाम बी1 (सुपर 4) दुबई/अबू धाबी रात 8:00 बजे
28 सितंबर फाइनल दुबई रात 8:00 बजे

Leave a comment

पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया के जीत के हीरो