Asia Cup 2025, IND vs UAE Live : एशिया कप 2025 के दूसरे मैच में भारत का सामना यूएई से हो रहा है। दुबई में खेले जा रहे इस मैच के तहत भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी यूएई की टीम भारतीय गेंदबाजों के आगे घुटने टेकती नजर आई है। भारत के चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव ने घातक प्रदर्शन करके यूएई के बल्लेबाजों को घुटने के लिए मजबूर कर दिया।
Asia Cup 2025, IND vs UAE Live : कुलदीप-शिवम ने बरपाया कहर
यूएई के खिलाफ मैच में भारत के मुख्य स्पिनर कुलदीप यादव ने घातक गेंदबाजी करते हुए सबसे ज्यादा चार विकेट चटकाए। वहीं स्टार ऑलराउंडर शिवम दुबे ने अपनी गेंदबाजी से कहर ढाहते हुए 3 विकेट झटकने का काम किया। वहीं जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल और वरुण चक्रवर्ती ने भी शानदार गेंदबाजी करते हुए 1-1 विकेट लिए।
Asia Cup 2025, IND vs UAE Live : यूएई के बल्लेबाजों ने टेके घुटने
यूएई की फ्लॉप बल्लेबाजी का अंदाजा इस बात से लगा सकते हैं कि पूरी टीम में से दो ही बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा छू सके। यूएई की टीम 13.1 ओवर में 57 रनों पर ढेर हो गई। यूएई के लिए अलीशान शराफू ने 17 गेंदों में 22 रन बनाए। वहीं कप्तान मोहम्मद वसीम ने 22 गेंदों में 19 रन की पारी खेली। बाकी बल्लेबाजों की बात करें तो मोहम्मद जोएब ने 2, राहुल चोपड़ा ने 3, असिफ खान ने 2, हर्षित कौशिक ने 2 रन बनाए। ध्रुव पाराशर, सिमरनजीत सिंह और हैदर अली 1-1 रन बनाए।