IND vs PAK Live Score, Asia Cup 2025: एशिया कप 2025 का सबसे बड़ा मुकाबला आज भारत बनाम पाकिस्तान के बीच खेला जा रहा है। दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में दोनों टीमें आमने -सामने हैं। ख़बर लिखे जाने तक मुकाबले में टॉस हो गया था, जहां पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया है।
IND vs PAK Live : आज यहां भारतीय टीम की कप्तानी सूर्यकुमार यादव कर रहे हैं, जिनका 14 सितंबर को जन्मदिवस भी है। ऐसे में सूर्यकुमार यादव अपने तमाम फैंस को जीत का तोहफा दे सकते हैं। दूसरी ओर सलमान आगा पाकिस्तानी टीम का नेतृत्व कर रहे हैं। मौजूदा एशिया कप में भारत ने अपने अभियान की शुरुआत यूएई के खिलाफ धमाकेदार जीत से की थी।
दूसरी ओर पाकिस्तान ने ओमान को अपने पहले मैच में हराया था। ऐसे में दोनों टीमें जीत के रथ पर सवार हैं, लेकिन दोनों में से किसी एक का हार का खाता यहां खुलेगा। दोनों टीमों पर गौर करें तो भारतीय टीम काफी मजबूत नजर आ रही है। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया के पास कई विस्फोटक खिलाड़ी हैं, जो पाकिस्तान को ध्वस्त कर सकते हैं। टीम इंडिया का हर विभाग काफी मजबूत नजर आ रहा है।
IND vs PAK Live दूसरी ओर पाकिस्तान कमजोर दिख रही है। इस बार पाकिस्तान के पास बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान जैसे खिलाड़ी भी नहीं हैं। बता दें कि टीम इंडिया भी पहली बार विराट कोहली और रोहित शर्मा के बिना मैदान पर उतर रही है। टी 20 विश्व कप 2024 के बाद विराट कोहली और रोहित शर्मा ने इस प्रारूप को अलविदा कह दिया था। इसके बाद से ही भारत की टी 20 टीम में कई युवा स्टार खिलाड़ी शामिल हुए हैं। एशिया कप के इस मैच में जबरदस्त टक्कर की उम्मीद की जा सकती है।