Arshdeep Singh, Asia Cup 2025: एशिया कप 2025 के अपने आखिरी ग्रुप मैच में भारत का सामना ओमान से हुआ। टीम इंडिया ने ओमान को 21 रनों से हरा दिया। इस मैच के तहत युवा तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को भी मौका मिला था। उन्होंने एक विकेट लेकर टी 20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में इतिहास रचा है।
Asia Cup 2025: अर्शदीप सिंह ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
अर्शदीप सिंह ने पारी के आखिरी ओवर में विनायक शुक्ला को आउट किया और अपने टी 20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट के इतिहास में बतौर तेज गेंदबाज सबसे कम पारियों में 100 विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। भारत ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए ओमान के सामने 189 रनों का लक्ष्य रखा था, इस स्कोर का पीछा करते हुए ओमान 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 167 रन बना सकी।
अर्शदीप सिंह ने जो वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किया है, वह इससे पहले ये रिकॉर्ड बहरीन के रिजवान बट के नाम था, जिन्होंने 6 टी 20 अंतर्राष्ट्रीय पारियों में 100 विकेट लिए थे। वहीं बात फुल मेंबर टीमों की की जाए तो हारिस रऊफ ने 69 पारियों में ये कारनामा किया था। मगर अब इन सभी को पछाड़ते हुए अर्शदीप सिंह ने 64 पारियों में 100 विकेट लेकर पहला स्थान हासिल किया।
ओवल ऑल रिकॉर्ड की बात करें तो सबसे कम मैचों में टी 20 अंतर्राष्ट्रीय विकेट एक दिग्गज स्पिनर राशिद खान के नाम दर्ज हैं। उन्होंने 1185 गेंदों में 100 विकेट लिए। नेपाल के संदीप लामिछाने ने 1220 गेंदों में, अर्शदीप सिंह ने 1329 गेंदों में और वानिंदु हसरंगा ने 1368 गेंदों में 100 विकेट लिए। सबसे कम मैचों में टी 20 अंतर्राष्ट्रीय विकेट लेने वाले फुल मेंबर टीम की सदस्यों में अफगानिस्तान के राशिद खान ने 53 मैचों में, वानिंदु हसरंगा ने 63 मुकाबलों में, अर्शदीप सिंह ने 64 मैचों में और हारिस रऊफ ने 71 मैचों में यह विकेट लिए।