Asia Cup 2025: अफगानिस्तान या हांगकांग, कौन सी टीम है मजबूत, पहले ही मैच में है टक्कर

AFG vs HK Asia Cup 2025 : एशिया कप का आगाज आज से होने जा रहा है। टूर्नामेंट के पहले ही मैच में अफगानिस्तान की टक्कर हांगकांग से होने जा रही है। दोनों टीमों के बीच मुकाबला भारतीय समय के हिसाब से रात 8 बजे से खेला जाएगा। वहीं अफगानिस्तान और हांगकांग  (AFG vs HK) की टक्कर अबु धाबी में होने वाली है।

AFG vs HK Live Streaming

AFG vs HK Asia Cup 2025: कौन सी टीम है मजबूत

मैच से पहले चर्चा इस बात की है कि अफगानिस्तान और हांगकांग में से कौन सी टीम ज्यादा मजबूत है। ऐसे में किस टीम का दबदबा आज देखने को मिलने वाला है।` सबसे पहले अफगानिस्तान की बात करें तो उसके पास अनुभवी कप्तान राशिद खान हैं, जिन्होंने इससे पहले 33 टी 20 अंतर्राष्ट्रीय मैचों में कप्तानी की है। इसमें से 19 बार उन्होंने टीम को जीत भी दिलाई है। एक तरह से काफी सफल कप्तान राशिद खान अब तक रहे हैं।

ये भी पढ़ें : Asia Cup AFG vs HK Live Streaming: अफगानिस्तान-हांगकांग की टक्कर, जानिए कब-कहां और कैसे देखें लाइव

अफगानिस्तान को भी एक मजबूत टीम माना जाता है। उसने हाल ही के समय में पाकिस्तान, भारत और ऑस्ट्रेलिया जैसी टीमों को कड़ी टक्कर दी है। दूसरी ओर अगर हांगकांग की बात करें तो उसके पास अफगानिस्तान की तुलना में कम अनुभव है।

हांगकांग के कप्तान यासीन मुर्तजा ने 16 टी 20 अंतर्राष्ट्रीय मैचों में कप्तानी अभी तक की है, इसमें से टीम को 8 बार जीत मिली है। हांगकांग टूर्नामेंट में बड़ा उलटफेर करने के लिए आई है। ऐसे में वह टूर्नामेंट की शुरुआत में अफगानिस्तान को कड़ी टक्कर दे सकती है।

Leave a comment

पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया के जीत के हीरो