टीम इंडिया को मिला नया स्पॉन्सर, जर्सी पर अब इस कंपनी का नाम आएगा नजर

Team India New Jersey Sponsor : एशिया कप 2025 के बीच भारतीय क्रिकेट टीम को नया जर्सी स्पॉन्सर मिल गया है। वैसे भारतीय टीम फिलहाल एशिया कप 2025 में बिना स्पॉन्सर के खेल रही है। लेकिन अब टीम इंडिया को अपोलो टायर्स (Apollo Tyres) के रूप में नया स्पॉन्सर मिल गया है। बता दें कि इससे पहले टीम इंडिया की जर्सी स्पॉन्सर Dream 11 थी। बीसीसीआई ने स्पॉन्सरशिप डील रद्द कर दी थी क्योंकि भारत सरकार ने नया कानून बनाकर तमाम बेटिंग ऐप्स बैन लगा दिया गया था।

ये भी पढ़ें: IND VS PAK : हैंडशेक विवाद पर पाकिस्तान की हुई फजीहत, ICC ने दिया बड़ा झटका

रिपोर्ट के मुताबिक बीसीसीआई और अपोलो टायर्स के बीच स्पॉन्सरशिप को लेकर अनुबंध हो गया है। इस करार के तहत अपोलो टायर्स अब हर मैच के लिए बोर्ड को 4.5 करोड़ रुपए देगा, जोकि ड्रीम -11 के पहले के चार करोड़ों रुपए प्रति मैच से अधिक है। यह अनुबंध 2027 तक के लिए हुआ है।

इस दौरान भारतीय टीम करीब 142 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेलेगी। बीसीसीआई को कुल 579 करोड़ों की कमाई होगी। रिपोर्ट के मुताबिक अपोलो टायर्स के अलावा कैनवा और बिड़ला ऑप्टस पेंट्स भी निवेश करने के लिए उत्सुक तो दिख रही थी, लेकिन बोली प्रक्रिया में भाग नहीं लेना चाहती।

बता दें कि दो सितंबर को बीसीसीआई ने टीम इंडिया के मुख्य प्रायोजक अधिकारों के लिए आवेदन मांगे थे। इस दौरान बोर्ड ने कहा था कि गेमिंग, सट्टेबाजी, क्रिप्टो और तंबाकू ब्रांडों को बोली प्रक्रिया में भाग लेने की अनुमति नहीं होगी। गौरतलब हो कि एशिया कप 2025 में भारतीय टीम ने अब तक दमदार प्रदर्शन करके दिखाया है। टीम इंडिया अपने दो मैच जीत चुकी है। पहले यूएई को मात दी और इसके बाद पाकिस्तान को धूल चटाई। भारत ने सुपर 4 का टिकट भी कटा लिया है।

Leave a comment

पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया के जीत के हीरो