कारपेंटर की बेटी ने Word Cup के पहले ही मैच में रचा इतिहास, खेली दमदार पारी

Amanjot Kaur : महिला क्रिकेट विश्व कप 2025 का आगाज भारत ने जीत के साथ किया। भारतीय महिला टीम ने पहले ही मैच में श्रीलंका को 59 रन से हराने का काम किया। महिला विश्व कप के पहले मैच में भारत ने श्रीलंका को 47 ओवर में 270 रनों का लक्ष्य दिया। भारत के लिए अमनजोत कौर ने 57 रन बनाने का काम किया। उन्होंने अपनी यह पारी महज 56 गेंदों में खेली और अपनी इस पारी में 5 चौके और एक छक्का लगाया।

ये भी पढ़ें: Asia Cup में पाकिस्तान के उड़ाए होश, अब वेस्टइंडीज को ध्वस्त करेगा ये गेंदबाज

सबसे खास बात यह रही कि अमनजोत कौर की पारी नंबर 8 पर बल्लेबाजी करते हुए आई। उनके अलावा दीप्ति शर्मा ने भी 53 रन बनाए। वैसे बता दें कि अमनजोत कौर ने अर्धशतक लगाते ही एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया।अमनजोत कौर ने नंबर 8 पर बल्लेबाजी करते हुए सबसे ज्यादा रनों की पारी खेली है। वो महिला वर्ल्ड कप में भारतीय सरजमीं पर ये कारनामा करने वाली पहली क्रिकेटर हैं। वैसे उनके पहले पूजा वस्त्राकर ने 2022 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ ये कमाल किया था।

 

अमनजोत की बात करें तो उनका जन्म मोहाली में 25 अगस्त, 2000 को हुआ था, उनके पिता भूपिंदर सिंह कारपेंटर हैं। अमनजोत का पहला बल्ला ही उन्होंने बनाया था। बड़ी बात ये है कि वो बेटी के क्रिकेट खेलने से नाराज होते थे, लेकिन इस खिलाड़ी को उनकी दादी का सपोर्ट हासिल था। वैसे दिलचस्प बात ये है कि 15 साल की उम्र तक ये खिलाड़ी क्रिकेट ही नहीं फुटबॉल, हॉकी और हैंडबॉल भी लड़कों के साथ खेलती थी। इसके बाद अमनजोत ने नागेश गुप्ता की एकेडमी ज्वाइन की और वहां उनका बैट स्विंग कोच की नजरें में आया। इस तरह उनका का क्रिकेट का सफर शुरू हो गया।

Leave a comment

पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया के जीत के हीरो