IND VS AUS: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली जा रही वनडे सीरीज विराट कोहली के लिए अच्छी नहीं जा रही है। टीम इंडिया ने जहां ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के पहले दो मैच गंवाए हैं, वहीं इन मैचों में विराट कोहली भी बल्ले से फ्लॉप नजर आए। विराट कोहली पहले दोनों ही मैचों में बिना खाता खोले आउट हुए। विराट कोहली के वनडे करियर में ऐसा पहली बार मौका है, जब वह लगातार दो मैचों में शून्य पर पवेलियन लौटे हैं।
ये भी पढ़ें: भारत के खिलाफ सीरीज के बीच ऑस्ट्रेलियाई टीम में हुआ बदलाव, घातक खिलाड़ियों की अचानक एंट्री
एडिलेड में खेले गए दूसरे वनडे मैच के तहत वह जब शून्य पर आउट हुए तो काफी निराश नजर आए। मैदान से लौटने के बाद फैंस ने स्टेडियम में खड़े होकर स्टैडिंग ओवेशन दिया। वहीं इस दौरान विराट कोहली भी पवेलियन जाते वक्त सिर झुककर अपने ग्लव्स उठाते नजर आए। इन फोटोज को लेकर तमाम तरह की बातें की जा रही हैं। सवाल यह भी है कि क्या विराट कोहली वनडे क्रिकेट से भी संन्यास ले सकते हैं।
विराट कोहली के इस मामले में दिग्गज सुनील गावस्कर ने भी बयान दिया है। उन्होंने कहा कि, ये रिटायरमेंट का हिंट नहीं था। गावस्कर ने कहा, ‘नहीं, आप उस इशारे पर मत जाइए। जब वो बल्लेबाजी करने आए, तो उन्हें शानदार अंदाज में सम्मान मिला, वहां भारतीय और ऑस्ट्रेलियाई समर्थकों ने उनका अभिनंदन किया।
खासकर ऑस्ट्रेलियाई फैंस ने उनके लिए तालियां बजाई और कोहली ने उसे स्वीकार किया। जब खिलाड़ी बाहर जाते हैं तो मेंबर्स वहां होते हैं। मेंबर्स मतलब वो लोग, जो टेस्ट या फर्स्ट फ्लास क्रिकेट खेले हैं, कोहली ने उन्हें इशारा किया, ज्यादा गहराई में मत जाइए।