एशिया कप से पहले ही पाकिस्तान ने करा ली बेइज्जती, अफगानिस्तान ने बुरी तरह धोया

PAK vs AFG Tri-Nation Series: एशिया कप से पहले ही पाकिस्तान ने अपनी बेइज्जती करा ली है। खेली जा रही ट्राई सीरीज में पाकिस्तान को अफगानिस्तान के खिलाफ करारी हार का सामना करना पड़ा। अफगानिस्तान ने सीरीज के चौथे मैच में पाकिस्तान को 18 रनों से करारी मात दी। मुकाबले की विस्तार से बात करें तो अफगानिस्तान का जलवा पाकिस्तान के खिलाफ देखने को मिला।

यह भी पढ़ें : एशिया कप में इन टॉप 5 गेंदबाज़ों का रहा जलवा, जानिए किसने झटके सबसे ज्यादा विकेट

PAK vs AFG : पाकिस्तान को अफगानिस्तान ने हराया
अफगानिस्तान ने पहले खेलते हुए निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट पर 169 रनों का स्कोर खड़ा किया। टीम के लिए सेदिकुल्लाह अटल ने बल्ले से जलवा दिखाते हुए 45 गेंदों में 3 चौके और इतने ही छक्कों की मदद से 64 रनों की पारी खेली। वहीं इब्राहिम जादरान ने भी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी का नजारा पेश किया। उन्होंने 45 गेंदों में 8 चौके और एक छक्के की मदद से 65 रनों की पारी खेली। सेदिकु्ल्लाह ने जहां 142.22 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए, जबकि इब्राहिम जादरान ने 144.44 की स्ट्राइक रेट के साथ रन बनाए।

इसके अलावा कोई दूसरा बल्लेबाज बड़ी पारी को अंजाम नहीं दे सका। विकेटकीपर बल्लेबाज गुरबाज ने 8, करीम जनत ने नाबाद 8, मोहम्मद नबी ने 6 और कप्तान राशिद खान 8 रन बना सके। अजमतुल्लाह ने 4 रन बनाए। दूसरी ओर पाकिस्तान के लिए फहीम अशरम ने 4 विकेट झटके। सैम अयुब को एक विकेट मिला।

 

PAK vs AFG : अफगानियों के आगे पाकिस्तानियों ने डाले हथियार
इसके जवाब में छोटे से लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम 20 ओवर में 9 विकेट पर 151 रन बना सकी । पाकिस्तान के लिए कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका। पाकिस्तान के लिए सबसे ज्यादा रन हारिस रऊफ ने बनाए। उन्होंने 16 गेंदों में 4 चौके की मदद से नाबाद 34 रन की पारी खेली। वहीं फखर जमान ने 18 गेंदों में 25 रन जड़े। कप्तान सलमान आगा ने 15 गेंदों में 20 और शाहिबजादा ने 13 गेंदों में 18 रन की पारी खेली।मोहम्मद नावाज 12 और फहीम अशरफ 14 रन बना सके। अफगानिस्तान के लिए गेंदबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया। फजलहक फारुकी, राशिद खान, मोहम्मद नबी और नूर अहमद ने 2-2 विकेट लिए। मुकाबले में दमदार प्रदर्शन के लिए इब्राहिम जादरान को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

1 thought on “एशिया कप से पहले ही पाकिस्तान ने करा ली बेइज्जती, अफगानिस्तान ने बुरी तरह धोया”

Leave a comment

पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया के जीत के हीरो