Afghan Cricketers Killed : पाकिस्तान और अफगानिस्तान दोनों एक दूसरे के पड़ोसी मुल्क हैं, जिनके बीच इन दिनों तनाव चरम पर है। दोनों देशों के बीच सीमा पर लगातार तनाव की वजह से युद्ध जैसे हालात पैदा हो गए हैं। यही नहीं अफगानिस्तान और पाकिस्तान एक दूसरे पर हमले भी कर रहे हैं, जिनमें जान-माल के नुकसान होने की ख़बर है। (Afghanistan News )
Afghanistan Cricketers Killed : पाकिस्तान के द्वारा की गई एक एयरस्ट्राइक में 3 अफगानी क्रिकेटरों की मौत से क्रिकेट जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। ख़बरों के मुताबिक अफगानिस्तान के पक्तिका प्रांत में पाकिस्तानी एयर स्ट्राइक (Pakistan Air Strike ) में अफगानिस्तान के 3 स्थानीय क्लब क्रिकेटरों की मौत हो गई है।
ये भी पढ़ें: विराट या रोहित नहीं, बल्कि इस भारतीय ने उड़ाई ऑस्ट्रेलिया की धज्ज्यिां, देखें आंकड़ें
Afghanistan News : यह घटना तब हुई जब ये क्रिकेटर प्रांतीय राजधानी शराना में एक स्थानीय टूर्नामेंट में हिस्सा लेकर उरगुन जिले लौटे थे। अफगानिस्तान क्रिकेटर बोर्ड ने इस घटना पर गहरा दुख जताया है। अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ( ACB) की ओर से किए पोस्ट में कहा, अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड, पक्तिका प्रांत के उरगुन जिले के बहादुर क्रिकेटरों की दुखद शहादत पर गहरा दुख व्यक्त करता है, जिन्हें आज शाम पाकिस्तान द्वारा किए गए कायरतापूर्ण हमले में निशाना बनाया गया।
Statement of Condolence
The Afghanistan Cricket Board expresses its deepest sorrow and grief over the tragic martyrdom of the brave cricketers from Urgun District in Paktika Province, who were targeted this evening in a cowardly attack carried out by the Pakistani regime.
In… pic.twitter.com/YkenImtuVR
— Afghanistan Cricket Board (@ACBofficials) October 17, 2025
पाकिस्तान के द्वारा किए गए इस हमले को अफगानी क्रिकेट बोर्ड ने अफगानिस्तान के खेल समुदाय, उसके एथलीटों और क्रिकेट परिवारों के लिए एक बड़ी क्षति माना है। इस घटना के बाद अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने घोषणा की कि वह नवंबर के अंत में होने वाली ट्राई टी 20 सीरीज में भाग नहीं लेगा, जिसमें अफगानिस्तान, पाकिस्तान और श्रीलंका शामिल होने वाले थे।