AFG vs UAE : एशिया कप से पहले अफगानिस्तान ने अपनी जबरदस्त फॉर्म से तहलका मचा दिया है। इन दिनों पाकिस्तान, यूएई और अफगानिस्तान के बीच ट्राई सीरीज खेली रही है। एशिया कप से पहले अफगानिस्तान ने ट्राई सीरीज में लगातार तीन मैच जीते हैं। बीते दिन अफगानिस्तान ने यूएई को महज 4 रनों से हरा दिया। यूएई और अफगानिस्तान के बीच खेला गया मुकाबला रोमांचक रहा, जहां विजेता का फैसला आखिरी ओवर में जाकर हुआ।
ये भी पढ़ें:Asia Cup के लिए दुबई पहुंची टीम इंडिया ने शुरू किया अभ्यास, सामने आए PHOTO और VIDEO
मुकाबले में अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। पहले खेलते हुए अफगानिस्तान की टीम ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 170 रनों का स्कोर खड़ा किया। अफगानिस्तान के लिए कप्तान इब्राहिम जादरान ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 35 गेंदों में 3 चौके और इतने ही छक्कों की मदद से 48 रन की पारी खेली। वहीं गुरबाज ने 38 गेंदों में 3 चौके और एक छक्के की मदद से 40 रन की पारी का योगदान दिया। करीम जनत ने 14 गेंदों में 28 रन बनाए। गुलबदीन ने 14 गेंदों में 20 और अजमतुल्लाह ने 9 गेंदों में 14 रन की पारी खेली।
इसके जवाब में उतरी यूएई ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 166 रन बनाए। यूएई के लिए कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका। कप्तान मुहम्मद असीम ने 29 गेंदों में दो चौके और तीन छक्कों की मदद से 44 रन की पारी खेली। आसिफ खान ने 28 गेंदों में 4 चौके और दो छक्कों की मदद से 40 रन की पारी खेली।
अलीशान शराफू ने 23 गेंदों में 3 चौके और एक छक्के के साथ 2 रन की पारी का योगदान दिया। मुहम्मद जोएब ने 19 गेंदों में दो चौके और एक छक्के की मदद से 23 रन की पारी खेली।अफगानिस्तान के लिए फरीद अहमद मलिक, मुजीब उर रहमान, शराफुद्दीन अशरफ, नूर अहमद और अब्दुल्ला अहमदज़ई ने 1-1 विकेट लिया।