ICC T20I रैंकिंग में अभिषेक शर्मा ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, मलान और विराट जैसे दिग्गज छूट गए पीछे

Abhishek Sharma : टीम इंडिया के युवा स्टार विस्फोटक बल्लेबाज अभिषेक शर्मा का हाल ही के समय में एशिया कप 2025 में दमदार प्रदर्शन देखने को मिला था, जहां अभिषेक शर्मा ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से तहलका मचाया था। एशिया कप में शानदार प्रदर्शन का फायदा अब अभिषेक शर्मा को आईसीसी टी 20 रैंकिंग में मिला, जहां उन्होंने वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया।

ICC T20I रैंकिंग में अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास

बता दें कि एशिया कप में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब जीतने वाले अभिषेक शर्मा काफी वक्त से टी20 क्रिकेट में नंबर वन बल्लेबाज बने हुए थे और अब एक नया कीर्तिमान उन्होंने स्थापित किया है। अभिषेक शर्मा सबसे ज्यादा रेटिंग प्वाइंट्स हासिल करने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में अब विराट कोहली और इंग्लैंड के डेविड मलान को पीछे छोड़ दिया है।

ये भी पढ़ें : कारपेंटर की बेटी ने Word Cup के पहले ही मैच में रचा इतिहास, खेली दमदार पारी

बता दें कि टी20 इंटरनेशनल रैंकिंग में कोई भी खिलाड़ी रेटिंग प्वाइंट्स के मामले में 920 का आंकड़ा नहीं छू पाया है, लेकिन अभिषेक शर्मा 931 रेटिंग प्वाइंट्स तक पहुंच गए हैं और वे इस आंकड़े तक पहुंचने वाले पहले बल्लेबाज हैं। अभी तक सबसे ज्यादा रेटिंग प्वाइंट टी 20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में इंग्लैंड के बल्लेबाज डेविड मलान के नाम थे, उन्होंने 919 अंक हासिल किए थे।

एशिया कप 2025 में अभिषेक शर्मा ने की रनों की बरसात

अभिषेक शर्मा ने एशिया कप में बल्ले से जमकर जलवा दिखाया। उन्होंने टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाए। अभिषेक शर्मा ने 44.86 की औसत और 200.00 के स्ट्राइक रेट से 314 रन बनाए हैं, जिसमें तीन अर्धशतक और 75 का सर्वश्रेष्ठ स्कोर शामिल है।
अभिषेक शर्मा की टी 20 के खतरनाक बल्लेबाजों में गिनती होने लगी है। उन्होंने अभी तक 24 टी 20 अंतर्राष्ट्रीय मैचों में 36.91 की औसत और 196.08 की स्ट्राइक रेट के साथ 849 रन बनाए हैं। टी 20 अंतर्राष्ट्रीय में उन्होंने 5 अर्धशतक और 2 शतक उन्होंने जड़े हैं।

Leave a comment

पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया के जीत के हीरो