Asia Cup 2025: एशिया कप 2025 के फाइनल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले टीम इंडिया मुश्किल में फंसी है क्योंकि स्टार और विस्फोटक बल्लेबाज अभिषेक शर्मा और घातक ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या की चोट ने टेंशन बढ़ाई है। पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले टीम इंडिया को दो बड़े झटके लगे।
Asia Cup 2025: अभिषेक शर्मा और हार्दिक पांड्या चोटिल
भारत के विस्फोटक ओपनर अभिषेक शर्मा और धाकड़ ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को चोट का सामना करना पड़ा। भारतीय टीम के गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्केल ने पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल मैच से पहले हार्दिक पांड्या और अभिषेक शर्मा को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। मोर्ने मोर्केल दोनों खिलाड़ियों की चोट को लेकर ज्यादा चिंतित नजर नहीं आए हैं।
ये भी पढे़ें : IND vs BAN, Live Score: बांग्लादेश ने जीता टॉस, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
मोर्ने मोर्केल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, हार्दिक को क्रैंप्स था, उनकी जांच की जाएगी, उसके बाद हम अगले मैच को लेकर फैसला लेंगे। बता दें कि स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा जबरदस्त फॉर्म में चल रहे हैं। श्रीलंका के खिलाफ भी उन्होंने दमदार अर्धशतकीय पारी खेली थी, लेकिन नौवें ओवर में अपनी दाहिनी जांघ पकड़े नजर आए।
इसके बाद उन्होंने क्रैंप्स से राहत पाने के लिए बर्फ से सिकाई की। मोर्ने मोर्केल का कहना रहा कि, इन खिलाड़ियों के लिए आराम करना जरूरी है। उन्होंने इसके लिए आइस बाथ ली है। मैच के तुरंत बाद रिकवरी शुरू हो गई। रिकवरी का सबसे अच्छा तरीका सोना और आराम करना है। खिलाड़ियों के लिए व्यक्तिगत पूल सेवन आयोजित किए जाएंगे। बता दें कि एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिलेगी। ऐसे में अभिषेक शर्मा और हार्दिक पांड्या ऐसे खिलाड़ी हैं, जो टीम इंडिया के लिए मैच विनर प्रदर्शन करने के लिए जाने जाते हैं।