एशेज में धमाकेदार शतक से स्टीव स्मिथ ने रचा इतिहास, हिला डाली पूरी रिकॉर्ड बुक, ये दिग्गज छूट गए पीछे

Steve Smith : ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच प्रतिष्ठित एशेज सीरीज (Ashes Series) खेली जा रही है। सीरीज का आखिरी टेस्ट मैच सिडनी में जारी है, जहां ऑस्ट्रेलिया के खतरनाक बल्लेबाज स्टीव स्मिथ का जलवा देखने को मिला। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने टेस्ट मैच की पहली पारी के तहत अपने टेस्ट करियर का 37 वां शतक जड़कर तहलका मचा दिया।
स्टीव स्मिथ के इस दमदार शतक से रिकॉर्ड बुक भी हिल गई है, यही नहीं उन्होंने अपने इस दमदार शतक के साथ दिग्गजों के रिकॉर्ड भी ध्वस्त कर दिए हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में स्टीव स्मिथ के शतक का इंतेजार किया जा रहा था जो आखिरी मैच में जाकर खत्म हुआ। स्टीव स्मिथ ने अपनी दमदार पारी के बदौलत ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच सालों से खेली जा रही एशेज सीरीज में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज अब बन गए हैं।
उन्होंने पूर्व दिग्गज जैक हॉब्स को पीछे छोड़ने का काम किया। इस सूची में स्टीव स्मिथ पूर्व महान ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज डॉन ब्रैडमैन के बाद दूसरे स्थान पर हैं। बता दें कि डॉन ब्रैडमैन के नाम एशेज में 5028 रन दर्ज हैं, जबकि स्मिथ ने अब तक 3682 रन बनाए हैं और उनका यह आंकड़ा और आगे भी बढ़ेगा।
स्मिथ अब इंग्लैंड के विरुद्ध अंतर्राष्ट्रीय मैचों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने सर डॉन ब्रैडमैन को इस मामले में पीछे छोड़ दिया है। ब्रैडमैन ने इंग्लैंड के खिलाफ 5028 रन बनाए थे। गौर किया जाए तो टेस्ट क्रिकेट में सबसे कम पारियों में 37 शतक जड़ने के मामले में स्टीव स्मिथ महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर और जो रूट से आगे हैं। जो रूट ने जहां 284 पारियों में यह कारनामा किया था, जबकि सचिन ने 37 टेस्ट शतक के लिए 220 पारियां खेली थीं।
स्टीव स्मिथ अब टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में राहुल द्रविड़ से आगे निकल गए हैं। राहुल द्रविड़ के नाम टेस्ट में 37 शतक दर्ज हैं और स्टीव स्मिथ ने उनकी बराबरी कर ली है। स्टीव स्मिथ ने अपने घरेलू मैदान पर यानि सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर अभी तक 13 टेस्ट मैच खेले हैं और जिनमें 72.05 की औसत से 1225 रन बनाए हैं। अब यहां रन बनाने के मामले में उनसे आगे सिर्फ पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग 1480 रनों के साथ मौजूद हैं।

Leave a comment

पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया के जीत के हीरो