Virat Kohli : विराट कोहली की गिनती दुनिया के महान बल्लेबाजों में होती है। अनगिनत रिकॉर्ड के बादशाह
विराट कोहली जब किसी भी मैदान पर उतरते हैं तो उन्हें देखने के लिए फैंस सैलाब उमड़ आता है। इन दिनों भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज खेली जा रही है।
महंगी कारें और घड़ियों का शौक, करोड़ों की कमाई कर हार्दिक पांड्या जीते हैं लग्जरी लाइफ
IND VS SA: पहले वनडे में विराट ने जड़ा शतक
रांची में खेले गए पहले वनडे मैच में विराट कोहली का जलवा देखने को मिला, जहां उन्होंने अपने वनडे करियर का 52 वां शतक जड़कर तहलका मचाया। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ विराट कोहली ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 120 गेंदों में 11 चौके और 7 छक्कों की मदद से 135 रन की पारी खेली।
बता दें कि रनमशीन कहे जाने वाले विराट कोहली टेस्ट और टी 20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं। वनडे क्रिकेट के तहत ही सक्रीय हैं। वैसे तो पिछले दिनों यह चर्चा हो रही थी कि क्या विराट का वनडे करियर भी अंत की ओर है। लेकिन विराट कोहली ने जैसा शतक हाल ही में जड़ा है, उसके बाद हर किसी की राय विराट कोहली को लेकर पलट गई है। अब उनका कुछ दिन और मैदान पर टिके रहना तय लग रहा है। कहा यह भी जाने लगा कि विराट कोहली वनडे विश्व कप 2023 के लिए दावेदारी ठोक रहे हैं।
BCCI के फरमान के आगे झुके Virat Kohli
वैसे इन सब बातों के बीच ही विराट कोहली अब बीसीसीआई के फरमान के आगे झुक गए हैं। अब विराट 15 साल बाद विजय हजारे ट्रॉफी (Vijay Hazare Trophy) में खेलते हुए दिखेंगे। अपना वनडे करियर लंबा करने के लिए विराट कोहली को घरेलू क्रिकेट खेलना भी जरूरी है। विराट ने साल 2010 में आखिरी बार विजय हजारे ट्रॉफी में मैच खेला था। पहले रिपोर्ट में यह बात सामने आई थी कि विराट कोहली ने विजय हजारे ट्रॉफी में खेलने से इनकार कर दिया है।
ये भी अफवाह थी कि विराट और हेड कोच गौतम गंभीर के बीच इसी बात पर अनबन हुई है। लेकिन अब डीडीसीए अध्यक्ष रोहन जेटली ने मंगलवार 2 दिसंबर शाम को इस पर मुहर लगाते हुए कहा कि विराट कोहली ने ये कन्फर्म किया है कि वो विजय हजारे ट्रॉफी में उपलब्ध रहेंगे।